रुयते हेलाल कमेटी की बैठक में शामिल नगर के संभ्रांत जन
- फोटो : BHADOHI
भदोही। बकरीद के मद्देनजर रविवार को जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह में रूयते हेलाल कमेटी की बैठक हुई। इसमें कहा गया जिला प्रशासन के निर्देश पर बकरीद की नमाज घरों पर ही अदा की जाए। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना का प्रकोप अभी बना हुआ है। इससे बचाव में हम सबको शासन-प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। बताया गया कि एक अगस्त को बकरीद है।
बैठक की सदारत करते हुए सद्र हाफिज परवेज अच्छे ने कहा कि ईद की नमाज भी घरों पर ही अदा की गई थी। ठीक उसी प्रकार से बकरीद की नमाज भी अपने घरों पर ही अदा करें। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि इस मौके पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दें और जहां तक हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कहीं आते जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें। बैठक में हाजी जलील अंसारी, हाजी अब्दुल हादी, हाफिज अश्फाक, हाफिज शाहनवाज, हाफिज अली रजा, हाफिज शहजाद अंसारी, मौ. जाकिर, हाजी इम्तियाज, हाजी अजीमुद्दीन, हाफिज गुलाम मुस्तफा, जमील नेता, हाजी अहमद अंसारी, मंसूर लाईनमैन आदि रहे।