ज्ञानपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्र प्रोत्साहन समिति सारीपुर-बीरमपुर की बैठक रविवार को सुभाषनगर बाजार में हुई। इसमें शिक्षण सत्र 2020 में यूपी बोर्ड में 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। समिति के संस्थापक संतलाल यादव ने बताया कि सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को 15 अगस्त तक पंजीकरण कराने के लिए श्रीराधा कृष्ण पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीपुर-ज्ञानपुर, मां सरस्वती एकेडमी बसवापुर-अभोली, मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल पिपरी-भदोही, पं. शोभनाथ मिश्र इंटर कॉलेज भीखीपुर-डीघ, ब्रिलिएंट जूनियर हाईस्कूल-सुरियावां में आधार कार्ड, मार्कशीट और हाफ फोटो जमा करना होगा।