फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विधायक के करीबी प्रदीप शुक्ला को वसूली का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बाहुबली विधायक विजय मिश्र के करीबी प्रदीप शुक्ला से 1.11 करोड़ की वसूली की नोटिस जारी किया है। गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर गांव में अवैध बालू भंडारण करने के मामले में उक्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

नोटिस में तत्काल जुर्माने की रकम भरने की निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी भी दी गई है कि निर्धारित समय में यदि धनराशि जमा न हुई तो भू-राजस्व की भांति वसूली के लिए आरसी जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने आरोप लगाया था कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र द्वारा कौलापुर में आवंटित भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। साथ ही अवैध बालू का भंडारण भी किया गया है। जांच में पाया गया कि 11 हजार घन मीटर बालू का अवैध भंडारण किया गया था। डीएम की ओर से 15 हजार घन मीटर बालू का भंडारण करने के लिए विधायक के करीबी प्रदीप निवासी सुजातपुर को अनुज्ञा जारी किया गया था। नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए 26 हजार घन मीटर बालू का भंडारण किया गया है। डीएम राजेंद्र प्रसाद की ओर से जारी नोटिस का प्रदीप शुक्ला ने जवाब भी दिया था। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बालू की बाजार कीमत 1.06 करोड़ और पांच लाख रुपये अर्थदंड अधिरोपित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें