इस दौरान विधायक ने सुरियावां को एचबी टूू श्रेणी की बिजली आपूर्ति समेत पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्यतिकरण योजना को पूरा कराने की मांग की।
इस दौरान एमडी ने लगभग सभी बिंदुओं पर विचार कर शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने उन्हें बताया कि करियांव में नया सबस्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि इसको अतिशीघ्र शुभारंभ कराया जाए।
उन्होंने पं.दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत विद्युतिकरण कराने के लिए 11 ग्रामों की अलग अलग बस्तियों की सूची भी एमडी को सौंपी और विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र पूरा कराने अपेक्षा की। विधायक ने उन्हें सुरियावां की व्यापारिक महत्ता समझाते हुए वहां के उपभोक्ताओं को एचबी टू श्रेणी बिजली आपूर्ति की मांग दोहराई।
कहा कि सुरियावां के लोग इसके हकदार हैं। विधायक ने कालीन निर्यात को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही इंडस्ट्रीयल आपूर्ति को दूसरे क्षेत्रों में भी विस्तार की मांग उठाई। कहा कि इस फीडर का उद्यमियों को काफी लाभ हुआ है। यदि इसका कुछ और क्षेत्रों में विस्तार किया जाए तो निश्चित रूप से कालीन व्यापार को लाभ होगा। विधायक ने बताया कि एमडी काफी सकारात्मक रहे और आश्वस्त किया कि सभी मूलभूत आवश्यकताओं समेत बाकी सभी जरूरतों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। मिलने गए लोगों में अलीशेर खां, राजकुमार यादव व रिंकू यादव थे।