फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर पूछा ओटीपी, उड़ा दिए पौने दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर पुलिस ने बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी का शिकार हुए युवक के खाते में एक लाख छह हजार 742 रुपये वापस कराए। साइबर ठगों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से झांसा देकर एक लाख 71 हजार 47 रुपये निकाल लिए। औराई कोतवाली के ईश्वर चंद्र यादव ने बीते माह छह जनवरी को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें कस्टमर केयर बनकर बात किया और क्रेडिट कार्ड वेरिफाई कराने के नाम पर उनसे ओटीपी इत्यादि पूछ लिया। जिसके बाद कई खातों में एक लाख 74 हजार 47 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने खाते को होल्ड कराया। जिसके बाद पीड़ित के खाते में एक लाख 6 हजार 742 रुपये वापस करा दिए। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने आभार जताया। साइबर टीम ने चेताया कि किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी कत्तई न बताएं और सोशल मीडिया और मोबाइल का प्रयोग सावधानी के साथ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें