गैंगस्टर एक्ट के आरोपी औराई ब्लॉक के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय की बृहस्पतिवार को जमानत हो गई। गिरफ्तारी के बाद पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका डाली थी। कोर्ट ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली। बृहस्पतिवार को जमानत की औपचारिकताओं को पूरा कर उन्हें रिहा कर दिया गया।
पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख पर गैंगस्टर लगाने व गिरफ्तारी को लेकर औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने खुला विरोध किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की थी। पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय के खिलाफ जमीन खरीद में फर्जीवाड़े के आरोप में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। औराई के पूर्व उप ब्लाॅक प्रमुख की गिरफ्तारी होते ही औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर इनके खुले समर्थन में आए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर पुलिस के कार्रवाई की निंदा की थी।