फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचीं, मतदान आज

विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए ज्ञानपुर ब्लॉक पर जरूरी सामान एकत्र करते मतदान कार्मिक। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान के लिए बृहस्पतिवार को जिले के सभी छह ब्लॉक के चिह्नित स्थानों से 1889 पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना हुई, जो शाम तक पहुंच गई। इसको लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह सात बजे से 668 मतदान केंद्रों के 1889 बूथों पर 11 लाख 10 हजार वोटर 14 हजार 329 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही ज्ञानपुर ब्लॉक के गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, भदोही के नेेशनल इंटर कॉलेज, सुरियावां में ब्लॉक परिसर, अभोली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर, औराई में काशिराज इंटर कॉलेज और डीघ में कालिका नगर इंटर कॉलेज पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, कार्मिक पहुंचने लगे। मतपेटी समेत अन्य अभिलेख लेने के बाद बारी-बारी से बूथों पर रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह, एसपी रामबदन सिंह, एडीएम शैलेंद्र मिश्र समेत निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी कार्मिकों और पीठासीन अधिकारियों से मिल कर दिशा-निर्देश देते रहे।
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से पीठासीन अधिकारियों को मतपेटी संग अन्य जरूरी सामान दिया गया। जनपद में मतदान कराने के लिए कुल 1889 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। रवानगी से पहले अफसरों ने चुनावी सामग्री, वोटर लिस्ट आदि की चेकिंग की। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को अपने केंद्रों पर रवाना कर दिया गया है। पोलिंग टीम के साथ पुलिस, पीएसी बल भी रवाना किए गए हैं। एक-एक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, बीडीसी और सदस्य के 14 हजार 329 प्रत्याशियों को 11 लाख 10 हजार वोटर अपना मत देंगे। संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जिले में सकुशल एवं निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि 1889 बूथों पर सात हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। एक-एक मतदान केंद्र पर निगरानी रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में 2652 होमगार्ड, 2500 कांस्टेबल, 500 हेडकांस्टेबल, 200 सब इंस्पेक्टर, 77 मोबाइल टीम संग जोनल और सेक्टर स्तर पर अधिकारी लगे हैं। इसके अलावा वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र से 1500 कांस्टेबल, 500 हेडकांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी बुलाई गई है। औराई के पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर एसपी ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी बैलेट बाक्स लूटने का प्रयास करे तो उसे गोली मार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें