फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री का भदोही में भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही आए प्रदेश सरकार के पशुधन राज्यमंत्री, जयप्रकाश निषाद का बुधवार को भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। राज्यमंत्री ने सीएए पर जनता को आगाह करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से विपक्षी आपको अंधेरे में रखे हुए है। भाजपा नेताओं से अपेक्षा की कि वे सीएए की प्रतियां लोगों लोगों तक पहुंचा कर विपक्ष के मंसूबों को फेल करेंगे।
विज्ञापन

पशुधन राज्यमंत्री रात्रि 8 बजे पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के आवास पर पहुंचे। उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि आप पर बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों को बताऐं कि इस अधिनियम से किसी की नागरिकता नहीं ली जा रही है। यह केवल नागरिका देने वाला कानून है। बताया कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बाग्लादेश के प्रताणित हिंदूओं और कुछ अन्य धर्मों के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। इसमे कहीं भी मुस्लिमों का अहित नहीं है।
उन्होंने लोगों से 11 जनवरी को जनपद में सीएए के समर्थन में होने वाले सभा और पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। इससे पूर्व सुरियावां से भदोही पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को फूलों का हार पहनाकर कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, लालता सोनकर, विनय उमर, विनीत बरनवाल, शिव कुमार मिश्रा, रविंद्र दूबे, अजय दुबे, सचिन तिवारी, पप्पू तिवारी, प्रकाश तिवारी, मो.अली, भरत जायसवाल, राम नरेश चौहान, जावेद कुरैशी, सुभाष मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें