धीना। अंवही गांव स्थित पुलिस चौकी की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। चौकी परिसर में बने पुलिसकर्मियों के रहने वाले बैरकों की छत जर्जर हो चुकी हैं, जिससे लगातार पानी टपकता रहता है। तैनात कांस्टेबलों का कहना है कि दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
चौकी के कांस्टेबलों ने बताया कि भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यहां रहना जोखिम भरा है। उन्होंने संबंधित विभाग एवं उच्च अधिकारियों से शीघ्र मरम्मत अथवा नए बैरकों के निर्माण की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी सकलडीहा नेहा तिवारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बैरकों की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। धन अवमुक्त होते ही पुराने बैरकों को ध्वस्त कर नए बैरकों का निर्माण कराया जाएगा।