कार्रवाई शाम छह बजे तक चलती रही। पुलिस ने विष्णु मिश्र का जिम का सामान, बाक्स, तख्त, कुर्सियां, टेबल, कंप्यूटर के हार्ड डिस्क कब्जे में ले लिए। इस दौरान कई सामान क्षतिग्रस्त भी हो गए। कुछ कमरों के दरवाजे भी तोड़े गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी सामान ट्रैक्टर ट्राली से पुलिस लाइन भेज दिया गया।
गौरतलब है कि रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी का मकान और जमीन कब्जा करने के मामले में विधायक विजय मिश्र, पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र और बेटा विष्णु मिश्र आरोपी हैं। इनमें से विधायक को गिरफ्तार कर आगरा जेल में निरुद्ध किया गया है। एमएलसी को जमानत मिल चुकी है, जबकि उनका बेटा विष्णु मिश्र फरार चल रहा है। इस मामले में सोमवार को सीजेएम कोर्ट ने कुर्की का आदेश दिया था।
कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। फरार विष्णु मिश्रा का जो भी सामान मिला, पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
रामबदन सिंह, एसपी।