फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही एनकाउंटर: जिला बदर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर अरूण सोनकर घायल, अवैध तमंचा बरामद

Thu, 22 May 2025 09:31 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

जिला बदर के बाद भी जिले में बेखौफ घूम रहे अपराधी को जब पुलिस ने घेरा तब उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर अरूण सोनकर बताया जा रहा है। घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज जारी है।
 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औराई कोतवाली के उगापुर के पास देर रात हुए पुलिस मुठभेड़ में जिला बदर व थाने का हिस्ट्रीशीटर अरुण कुमार सोनकर उर्फ जहरीले सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से हुए जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात पुलिस की टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उगापुर स्थित इंद्रमणि तिवारी के लॉन के पास एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर पड़ी। पुलिस द्वारा रोके जाने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अरुण सोनकर, जो कि औराई थाना क्षेत्र के कंसापुर हुसैनी का निवासी है, वर्तमान में जिला बदर था और चोरी-छिपे जिले में रह रहा था।
विज्ञापन


उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस की ओर से हुए जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। उसके खिलाफ आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें