किशोरी के मां-बाप और परिजनों के साथ बरामद किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ बंधुआ मजदूरी, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही गिरफ्तारी के डर से विधायक और उनकी पत्नी आवास छोड़कर अंडरग्राउंड हो गए।
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह के साथ पुलिस टीम विधायक आवास पर धमक पड़ी। पुलिस ने आवास से विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में ले लिया और उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आई। दूसरी तरफ विधायक के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा है। आवास पर पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया गया है।