फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भदोही सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी के खिलाफ दो मुकदमे, किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Sat, 14 Sep 2024 09:36 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही पुलिस ने सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जे पी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सपा विधायक जाहिद जमाल बेग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही से सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहला मामला विधायक के घर की तीसरी मंजिल पर फंदा लगा कर जान देने वाली नाजिया (17 साल) का है।

विज्ञापन


आरोप है कि विधायक और उनकी पत्नी ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाया था। दंपती उसे प्रताड़ित करते थे। इस मामले में पुलिस की तरफ से तहरीर दी गई थी। दूसरा मामला विधायक के घर छापे के वाद बरामद हुई नाबालिग नौकरानी का है। आरोप है कि नाबालिग से घरेलू काम कराया जा रहा था, जो कि श्रम कानूनों का उल्लंघन है। 

इस मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने विधायक जाहिद बेग तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही विधायक और उनकी पत्नी से पुलिस पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा विधायक के आवास की तीसरी मंजिल के एक कमरे में आठ सितंबर 2024 को नाजिया ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। आरोप है कि किशोरी विधायक के घर 10 साल से काम करती थी। इस तरह से नाजिया सात साल की उम्र से ही विधायक के घर काम कर रही थी। और उनकी पत्नी सीमा। घटना के बाद श्रम विभाग, जिला प्रोवेशन विभाग और बाल कल्याण समिति की टीम ने विधायक के घर छापा मारा था। 

साथ ही, फंदा लगाकर जान देने वाली किशोरी के परिजनों के बयान दर्ज किए थे। इस मामले में शनिवार को सिपाही ने तहरीर दी तो शहर कोतवाली थाने में विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले छापे के दौरान बरामद नाबालिग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में पता चला कि नाबालिग से विधायक के घर पर काम कराया जा रहा था। पूछताछ के बाद नाबालिग को प्रयागराज स्थित बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया था। अब तहरीर के आधार पर विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी सहित कई अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें