फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: बच्चे से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Tue, 07 Sep 2021 11:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भदोही जिले में कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर रोड कुशियरा में कालीन बुनाई कारखाने में एक कालीन मजदूर के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एक बच्चे से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एक अन्य मजदूर ने कोतवाली में अपने बेटे के साथ घिनौना कार्य करने की पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। साथ ही बच्चे को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कुशीनगर निवासी मजदूर कालीन कारखाने में काम करते हैं। वहीं उनका आवास भी है। एक मजदूर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विजय कुमार बिंद ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि उसे सोमवार को देर शाम तहरीर मिली और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें