फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, पैरा मेडिकल कॉलेज मिला अवैध

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज के डॉक्टर कॉलोनी में अवैध ढंग से संचालित एक पैरा मेडिकल कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय की जांच में यह खुलासा किया गया है। अधीक्षक ने जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी।
विज्ञापन

अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने 25 दिसंबर को आईजीआरएस पोर्टल से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया कि गोपीगंज के डॉक्टर कालोनी स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज बिना मान्यता के संचालित है। इसके साथ ही 10 अन्य बिंदुओं पर शिकायत की गई है। डीएम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने सीएचसी अधीक्षक गोपीगंज डॉ. आशुतोष पांडेय को जांच अधिकारी नामित कर रिपोर्ट मांगी गई है। तीन जनवरी को अधीक्षक ने उक्त कॉलेज की जांच की। जिसमें कॉलेज किसी विश्वविद्यालय से मान्य नहीं मिला। डीएमएलटी के अलावा दूसरा कोई कोर्स न चलाने की बात कही गई है, लेकिन जांच में फार्मासिस्ट और जीएनएम के छात्र भी मिले हैं। लैब भी सही नहीं मिला और फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं थी। संस्थान की ओर से 2018 से संचालित कॉलेज में अब तक 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को शिक्षण देने की बात कही गई, लेकिन कोई रजिस्टर नहीं दिया गया। संस्थान में प्रधानाचार्य सहित चार कर्मचारी मिले। जिन्हें ढाई से छह हजार का वेतनमान दर्शाया गया है। अधीक्षक ने बताया कि जांच में सभी 10 बिंदुओं पर कमियां मिलीं। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें