फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़कों पर फैला कीचड़ और पानी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली/मोढ़। बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों के सड़कों की दशा खराब हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। कीचड़ से भरे रास्तों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभोली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज तक जाने वाला मार्ग कीचड़ से भर गया है।
विज्ञापन

मोढ़ क्षेत्र के चकजुरानी गांव में मोढ़-मकनपुर मार्ग पर करीब एक से डेढ़ फीट पानी लग गया है। इसके कारण घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चों और महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है।
क्षेत्र के जीतलाल यादव, प्रदीप यादव, कमलेश पाल, नरेश यादव आदि ने बताया कि चकजुरानी में यादव बस्ती में यह समस्या पांच सालों से बना है। 1995 में मार्ग का निर्माण हुआ था। अब सड़क नीचे व जर्जर होकर बरसात में डूब जाती है। कई बार शिकायत हुई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह अभोली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज तक जाने वाला मार्ग कीचड़ से भर गया है। इससे मरीजों और चिकित्सकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नहर के किनारे बनी इस पथरीली पगडंडी आने-जाने वाले लोग गिरकर घायल भी हो रहे हैं।
प्रधान संदीप कुमार बिंद ने बताया कि इस मार्ग को दुरुस्त करने की पूरी तैयारी है लेकिन नहर विभाग द्वारा नहर की पटरी पर निर्माण के लिए अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम इंटरलॉकिंग या खड़ंजा बिछाने को तैयार हैं लेकिन नहर विभाग की अनुमति के बिना काम शुरू नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें