भदोही के ऊंज थानाक्षेत्र के समीप एक आवास से मादक पदार्थ और असलहे की बरामदगी का फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद एसपी ने जांच शुरू करा दी। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रकरण की जांच सौंपी है।
सोमवार को दोपहर बाद सोशल मीडिया पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ और असलहे के साथ फोटो वायरल हुई। जिसे एक जनप्रतिनिधि के आवास से मिलने की बात चर्चा में आई। हालांकि पुलिस ऐसी किसी बरामदगी से इनकार कर रही है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि मादक पदार्थ और असलहा बरामदगी की कोई सूचना नहीं है। वायरल फ़ोटो की जांच एएसपी रवींद्र वर्मा को सौंपी गई है।