फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफामऊ ने सुरियावां को नौ रनों से हराकर जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंसीलाटपुर में चल रहे राज्य स्तरीय भदोही गौरव क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को फाफामऊ ने आजाद स्पोर्टिंग क्लब मेढ़ी सुरियावां को 9 रनों से हरा दिया। बेहतरीन क्षेत्ररक्षण करने वाले हर्ष को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर फाफामऊ ने पहले बल्लेबाजी की। टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर केवल 111 रन बना सकी। इसमें हर्ष ने 13 और शिवम ने 9 रन बनाए। मेढ़ी की ओर से नीरज ने 3 तथा धीरज व अवनीश ने एक - एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आजाद स्पोर्टिंग क्लब सुरियावां की टीम भी कुछ खास नहीं कर सकी और 20 ओवर खत्म होते - होते पांच विकेट पर केवल 102 रन ही बना सके। इस तरह से सुरियावां की टीम मैच 9 रन से मैच हार गई। फाफामऊ के गेंदबाज अमन और सुनील ने दो - दो विकेट लिए। मैच में अच्छी फील्डिंग और बैटिंग करने वाले हर्ष मैन ऑफ द मैच रहे। उन्हें सम्मानित किया गया। संयोजक विपिन कुमार राय ने बताया कि बुधवार को भदोही स्टेडियम बनाम गोपीगंज डीघ ब्लॉक तथा दूसरा मैच शिया कालेज जौनपुर व औरा (जौनपुर) के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें