इस दौरान शेरू और कोको काल के रूप में प्रकट हुए सांप को घर के मुख्य दरवाजे के अंदर घुसने से पूरी तरह रोके रखा। इसी बीच गुड्डू की भी निगाह इस दृश्य पर पड़ी। वह पास में खड़ा होकर चुपचाप देखने लगा। वहीं दोनों पालतू कुत्तों और सांप के बीच लड़ाई जारी रही।
कुछ देर बाद बहादुर शेरू और कोको ने विकराल काले सांप को दो टुकड़ों में बांट दिया। लड़ाई के दौरान सांप ने दोनों को डंस लिया था। नतीजतन दोनों कि कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चिकित्सक डॉ राजन व अन्य लोगों ने शेरू और कोको की बहादुरी की प्रशंसा की। सोमवार सुबह शेरू और कोको को पास में ही सम्मान पूर्वक दफना दिया गया।
घटना के संबंध में मौके पर मौजूद रहे गेटमैन गुड्डू ने बताया कि सांप और कुत्तों में काफी देर तक खींचातानी और लड़ाई हुई। इस दौरान दोनों पालतू कुत्तों ने सांप को दो टुकड़े कर दिया। इसके कुछ देर बाद दोनों कुत्तों शेरू और कोको की भी मौत हो गई।