फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के मिजाज को भांप नहीं पा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। पिछले दो सप्ताह से मौसम के मिजाज को कोई भांप नहीं पा रहा है। रात में और भोर में अत्यधिक सर्दी का अहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर में खिली धूप गर्मी का अहसास करा रही है। इसके चलते शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाने को विवश हैं। सुबह घने कोहरे से सड़कों पर वाहन स्वामियों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पछुआ हवाएं जब चलती हैं तो ठंडक का अहसास कराती हैं। पछुआ हवाओं के चलते शनिवार को दोपहर बाद से ठंड का अहसास होने लगा था। इसके बाद रात भर और सुबह 10 बजे तक ठंड रहने के बाद मौसम गर्म होने लगा जो सायं 4 बजे तक रहा। शाम होते ही मौसम फिर से ठंडा होने लगा। यही स्थिति रविवार की भी रही। रविवार को सुबह लोग चाहे जितने गर्म कपड़े लपेटे थे। लेकिन दोपहर में जैकेट और स्वेटर उतारने पड़े। शाम से फिर ठंड में इजाफा होने लगा।
इससे रविवार की शाम से स्टेशन रोड, मेन रोड, चौरी रोड, इंदिरा मिल बाईपास मार्ग, रजपूरा रामरायपुर बाईपास मार्ग पर अधिकतर भारी वाहन दिखे। हल्के वाहन स्वामी परिवार संग घरों में पड़े रहे। लोगों का कहना है कि अभी अलाव की आवश्यकता पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें