फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मौसम की तल्खी से छूट रहे पसीने, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम की तल्खी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बीते कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। शनिवार को चिलचिलाती धूप व तेज हवाओं के बीच राहगीरों का चलना मुश्किल रहा। रात में उमस के कारण पसीने छूट रहे थे। तापमान में उतार-चढ़ाव होने से पंखे की हवा भी गरम लगने लगी और कूलर से भी राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


जिले में इन दिनों तल्ख धूप होने के कारण सड़क तवे की तरह तप रही है। 22 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। लू से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। फूलबाजू कपड़े पहनने और गमछा से सिर ढंकने के बाद भी धूप काट रही है। गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। लोगों को मई वाली प्रचंड गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज लगने लगती है। शाम चार बजे तक लू भरी हवाएं चलती हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान की तरफ से गर्म हवाएं आ रही हैं। इसके कारण तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। यह क्रम दो दिन तक बना रहेगा।
सौ शय्या अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुशील शुक्ला ने लोगों को सलाह दी जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलें। तरल पदार्थों का खूब सेवन करें। 24 घंटे में छह से सात लीटर पानी पिएं। जब शरीर में पानी की कमी होती है तो लू लगने का डर रहता है। कहीं बाहर से आने पर तुंरत पानी का सेवन न करें। कुछ देर आराम करने के बाद ही प्यास बुझाएं।

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया शामली का यूट्यूबर सलीम। पुलिस

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया शामली का यूट्यूबर सलीम। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें