फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर ठंड से ठिठुरे मिले यात्री

विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ठंड से ठिठुरते यात्री। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। कड़ाके की ठंड में पुलिस और प्रशासन की तरफ से इंतजाम नहीं हो पा रहा है। रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक महत्व के स्थलों पर अब तक अलाव नहीं जल सके। कुछेक स्थानों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर स्थानों पर राहगीर, यात्री ठंड से ठिठुरते रात गुजारने को विवश हैं। बुधवार की रात अमर उजाला की पड़ताल में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

ठंड और शीतलहर को लेकर शासन सख्त है, लेकिन जिले में व्यवस्थाएं राम भरोसे ही चल रही हैं। करीब पखवारे भर से पड़ रही ठंड के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जल सके। बुधवार की रात 10 बजकर 10 मिनट पर पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन ट्रेन के इंतजार में बैठे जगदीश, राम मनोहर ठंड से ठिठुरते दिखे। स्टेशन पर अलाव न होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 09.30 बजे महराजगंज बाजार में सन्नाटा दिखा। कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई थी। रात 09.50 बजे गोपीगंज नगर में पालिका की ओर से अलाव जलाया गया था। ज्ञानपुर के शीतल पाल तिराहा, हॉस्टल चौराहा समेत अन्य स्थानों पर भी अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इससे आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं के बाद भी पुलिस सुस्त है। ज्ञानपुर, गोपीगंज समेत अन्य बाजारों में न तो पीआरवी जवानों के वाहन दिखे और न ही पुलिस की गश्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें