फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बच्चों की रिपोर्ट अभिभावक भी ऑनलाइन देख सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 885 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 1.47 लाख बच्चों का रिपोर्ट कार्ड अब उनके अभिभावक भी ऑनलाइन देख सकेंगे। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के रिपोर्ट कार्ड प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। बच्चों का रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। इस बार बच्चों का रिपोर्ट कार्ड उनके अभिभावक भी ऑनलाइन देख सकेंगे। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाने को लेकर शासन स्तर से तमाम कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। समय-समय पर शिक्षकों को शिक्षण कार्य को बेहतर करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से शासन की ओर से प्रेरणा पोर्टल वर्ष 2019 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें