फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के दो दावेदारों समेत आठ के पर्चे निरस्त, नाम वापसी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में अध्यक्ष पद के दो दावेदारों सहित कुल आठ के पर्चे निरस्त किए गए। बाकी सभी उम्मीदवारों के पर्चे वैध मिले। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की वापसी का दिन है। यहां 16 दिसंबर को मतदान कराया जाना है। उसी दिन मतगणना और परिणाम की घोषणा की जानी है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले प्रवीण कुमार पांडेय के पर्चे में कमी मिली। उन्होंने पर्चा किसी और के नाम से लिया था। इसी तरह बंधुलाल यादव की उम्र अधिक होने के कारण उनका पर्चा निरस्त किया गया। शेष आठ उम्मीदवारों के पर्चे वैध हैं। जिनके पर्चे वैध मिले हैं, उनमें विशेष पांडेय, विशाल कुमार मिश्रा, स्वतंत्र कुमार बिंद, विवेक यादव, आंचल बिंद, संदीप यादव, हेमंत तिवारी और सुशील कुमार गौतम शामिल हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए सभी छह उम्मीदवारों के पर्चे वैध मिले। इसमें सत्य प्रकाश सिंह, आदित्य कुमार मौर्या, रामकुमार प्रजापति, विपुल मिश्र, रिजवान अली व अरविंद सरोज शामिल हैं। महामंत्री पद के लिए अमन सिंह तथा राजकुमार यादव का नामांकन वैध घोषित किया गया है, जबकि अभिषेक दुबे का पर्चा निरस्त कर दिया गया। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए सर्वेश कुमार यादव, वैभव दूबे, धीरज दूबे, विशाल राय व शुभम उपाध्याय के पर्चे वैध मिले। विमलेश कुमार यादव व अंबुज कुमार पर्चा अवैध करार दिया गया।
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार कला संकाय पद के लिए अनुज कुमार, सुजीत कुमार यादव के पर्चे स्वीकृत किए गए। अमन पाल व विशाल वर्मा के अस्वीकृत किए गए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए पंकज कुमार, कृष्णा कन्नोजिया, हिमांशु दूबे तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद हेतु अमृतांशु पांडेय व विकास सिंह के नामांकन वैध पाये गये, आकाश दुबे का अस्वीकृत किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी अपने नाम की वापसी की बृहस्पतिवार को एक बजे तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें