फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने जिलेदार का घेराव किया

Wed, 16 Sep 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुरियावां क्षेत्र के नहरों में कुलाबा संख्या संतोषजनक न बताने पर किसानों ने गहरी नाराजगी भी जताई। किसानों द्वारा जिलेदार को घेराव करने की खबर पर पर नायब तहसीलदार विवेकानंद मिश्र पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। किसानों ने उन्हें पांच सूत्री मांगों का पत्रक भी सौंपा। दो दिन से चल रही किसान जागरूकता पंचायत में मौजूद किसानों ने कहा कि आपदा पीड़ितों को प्रशासन की ओर से अब तक राहत चेक वितरण नहीं किया गया है। भदोही रजवाहे में कुलाबा न लगाने से किसानों को सिचाई करने में समस्या हो रही है। फसल सिंचाई के लिए किसानों ने प्रशासन से वॉटर फॉल (जलजमाव स्थल) बनाने, कृषि गोष्ठी माध्यम से खेती-बारी की तकनीकी जानकारियां देने ,खराब नलकूप को दुरुस्त समेत किसानों की तमाम समस्याएं दूर करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी समस्याओं का निदान न किया गया तो संगठन की ओर से आंदोलन तेज किया जाएगा। पांच सूत्री ज्ञापन लेकर नायब तहसीलदार ने उनकी मांग शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता लाल बहादुर यादव, संचालन दीनानाथ यादव ने किया। इस मौके पर सुनील उपाध्याय, शेषनाथ यादव, अशोक यादव, विजयशंकर यादव, सालिक राम यादव, धर्मेद्र यादव, रविशंकर यादव, संतोष पाल, महेश सिंह, जैन खां, मुमताज अहमद, अनिल सरोज आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें