फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख का पाम ऑयल सीज

विज्ञापन
गोपीगंज के खरहट्टी मोहाल में सीज की कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंदन पांडेय। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। खाद्य तेल में मिलावट के धंधे की भनक लगने के बाद बुधवार की रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ गोपीगंज नगर में एक प्रतिष्ठान पर छापा मारा। टीम ने इस दौरान प्रतिष्ठान से 220 लीटर के 18 ड्रम खाद्य तेल (पाम ऑयल) बरामद किए गए। तेल को सीज करते हुए टीम ने उसका सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। बरामद तेल की कीमत 5.20 लाख रुपये है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खरहट्टी मोहाल गोपीगंज में छापा मारकर भारी मात्रा में खाद्य तेल सीज किया। तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। कार्रवाई से नकली और मिलावट करने वाले व्यापारियों की नींद उड़ गई। चर्चा है कि आगामी दिनों में आने वाले मकर संक्रांति-खिचड़ी पर्व के मद्देनजर थोक व्यापारी सरसों का तेल, रिफाइन, बेसन, मसाला, सॉस, पापड़, चिप्स आदि खाद्य पदार्थों की जमाखोरी करते हैं। इनमें मिलावट की आशंका रहती है। लॉकडाउन के बाद से सरसों तेल और रिफाइंड में 30 से 50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी से आम आदमी बेहाल है।
जिला अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय ने बताया कि मुखबिरी होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर खरहट्टी मोहाल स्थित व्यापारी के गोदाम पर छापा मारकर 18 ड्रमों में भरे खाद्य तेल को सीज किया गया। साथ ही सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। छापा मारने की कार्रवाई जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर नकली, मिलावटी सामान की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। टीम में एएसपी आरके वर्मा, सीओ सदर भूषण वर्मा, कोतवाल केके सिंह आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें