फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से धान की खरीद ठप,किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
। शासन और प्रशासन की ओर से प्रतिदिन बदले जा रहे नियमों के कारण शुक्रवार को एक साथ 46 क्रय केंद्रों पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से धान की खरीद ठप हो गई। दूसरी तरफ खरीद ठप होने से नाराज किसानों ने सूफीनगर जंगीगंज क्रय केंद्र में विपणन विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी कि हड़ताल खत्मकर दो दिन में धान की खरीद नहीं शुरू की गई तो किसान कलेक्ट्रेट का घेराव करने को मजबूर होंगे। किसान संजय सिंह, रामपाल सिंह, सीता देवी, हरिशंकर यादव, तीर्थराज सिंह, चिंतामणि पांडेय, नरेंद्र पांडेय, सुनील पांडेय, उमेशचंद पांडेय, सूर्यप्रकाश, पवन कुमार ने बताया कि वह करीब 80 क्विंटल धान लाकर लगभग एक सप्ताह से केंद्र पर पड़े है। किसानों की समस्या को देखते हुए शासन ने 28-29 दिसंबर को ऑनलाइन टोकन की सुविधा दी थी। आनन-फानन में दर्जनों ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर त्वरित खरीदारी के लिए लाइन में लग गए। कई किसानों को टोकन के आधार पर शुक्रवार को तौल कराने के लिए बुलाया गया, लेकिन 11 बजे तक क्रय केंद्र का गेट नहीं खोला जा सका। किसी तरह गेट खुला तो पता चला कि चंदौली में हुए विवाद को लेकर नाराज अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस पर किसानों ने प्रदर्शन शुरू किया। सूफीनगर-जंगीगंज स्थित राजकीय क्रय केंद्र प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि शासन कभी ऑफलाइन तो कभी ऑनलाइन टोकन जारी कर खरीद की व्यवस्था करता है। इससे कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ा जा रही। जिला प्रशासन को तीन दिन पूर्व ही ऑनलाइन टोकन व्यवस्था को निरस्त करने, मिलर्स की मांग पूरी करने, ई-पाप मशीन पर केंद्र प्रभारी से अंगूठा न लगवाने, कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने, अनहोनी होने पर बीमा का पूरा भुगतान देने संबंधित पत्रक भेजा जा चुका है। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सप्लाई इंस्पेक्टर संगठन का मामला प्रदेश स्तरीय है। शासन स्तर से जो भी निर्णय आएगा उसका पालन कर खरीद शुरू कराई जाएगी।
एक नवंबर से शुरू हुई धान की खरीद दो महीने पूर्ण होते ही दम तोड़ने लगी है। सुरियावां, कटरा-नारेपार, शेरपुर गोपलहां में धान खरीद इस लिए बंद हो गई थी कि वहां जगह नहीं था। इसी बीच शासन के निर्देश पर जिले के 12 क्रय केंद्र और बंद कर दिए गए। इस तरह से अब केवल 31 केंद्रों पर ही धान की खरीद करायी जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के छह केंद्र बंद किए गए हैं। इसी तरह पांच और केंद्रों को बंद किया गया है। जो केंद्र चल रहे हैं उनपर नियमित खरीद की जाएगी। वर्तमान में कुल 31 केंद्रों पर खरीद करायी जा रही है। कहा कि किसानों का समय से भुगतान, समय से खरीद कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें