फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के करीब पहुंची धान खरीद, टोकन लेने की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 29 केंद्रों पर धान खरीद लक्ष्य के करीब पहुंच गई है, लेकिन किसानों की लाइन टोकन कटाने के लिए खत्म नहीं हो रही है। बीते साल एक नवंबर से 46 केंद्रों को करीब 127900 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। बीते साल दिसंबर तक धान खरीद में तेजी नहीं आने की रिपोर्ट शासन तक पहुंची थी। जनवरी में खरीद तेज होने के बाद भी लक्ष्य दूर था। बीते 31 जनवरी को यह आदेश जारी करते हुए शासन ने लगभग 17 केंद्रों को बंद कर दिया कि पुराने लक्ष्य की सीमा घटाकर 80 हजार एमटी होने पर खरीद में सुधार होगा।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को जंगीगंज में राजबहादुर, सुनील नारायण, छनौरा में सत्यराज सिंह टोकन कटाने के लिए लाइन में लगे मिले। किसानों ने आरोप लगाया है कि वे एक माह से अपनी उपज बेचने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। पहले दो से तीन सौ क्विंटल धान बेचा जा सकता था, लेकिन नये शासनादेश पर मात्र सौ क्विंटल की बाध्यता कर दी गई है। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार तक 13500 किसानों से 71500 एमटी धान की खरीद कराकर 70 फीसदी उठान भी कराया जा चुका है। शासनादेश में उतनी ही मात्रा में खरीद की जा रही है जितने का आदेश है। 28 फरवरी तक उन किसानों से भी खरीदारी कर ली जाएगी जो टोकन लेकर केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें