फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवड़ा मार्ग के गड्ढों में रोपे धान

विज्ञापन
रेवड़ा मार्ग पर शुक्रवार को धान रोपते अपना दल (एस) कार्यकर्ता। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। नगर के रेवड़ापरसपुर रेलवे फाटक वाले मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर गया है। लोग मार्ग से जाने से कतरा रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है लेकिन प्रशासन के पास सड़कों की मरम्मत के लिए कोई योजना नहीं है। अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पानी भरे गड्ढे में धान लगाकर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश सचिव, डीएम सिंह गहरवार ने कहा कि अच्छी सड़क सुविधा जनता का अधिकार है जो उन्हें मिलना चाहिए। जिला प्रशासन को बार बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी जिला प्रशासन पर कई असर नहीं पड़ता। जिससे लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। कहा कि हमारी पार्टी केंद्र सरकार में सहयोगी दल जरूर है लेकिन देश के नागरिक भी हैं। लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं पूरी हों यह देखना हमारी भी जिम्मेदारी है।
धान लगाते हुए लोगों ने कहा कि लोग परेशान हैं लेकिन निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अता पता नहीं हैं। धान रोपने वालों में विमलधर दूबे, विनय राय, किशन सिंह, अमित पांडेय, शिवनरेश यादव, कमलेश सिंह, प्रभाकर सिंह, प्रियांशु सिंह, गणेश दुबे, योगेश राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें