फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमराध कल्पवास की बनी रूपरेखा, सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तरफ से सेमराध में माघ में कल्पवास मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। एक जनवरी को गंगा पूजन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को 14 जनवरी से पूर्व सभी काम पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 14 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले कल्पवास से पूर्व समतलीकरण, पेयजल, अलाव आदि की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि मेले में जरूरत के हिसाब से लोहे की चादर (चकरप्लेट) एवं जमीन का समतलीकरण करा लिया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि 12 जनवरी तक सभी जर्जर तारों को बदलना सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि रोस्टरवार एंबुलेंस सहित डाक्टरों के टीम की तैनाती कर मोबाइल नंबर सहित सूची उपलब्ध कराएं। अस्थायी शौचालय का निर्माण, लाइट, पानी का टैंकर, मेला क्षेत्र में सफाई के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती, फागिंग, ब्लिचिंग आदि की समुचित व्यवस्था के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को मेला क्षेत्र में अस्थायी हैंडपंप की व्यवस्था एक सप्ताह में कराने की हिदायत भी दी। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम ज्ञानपुर और सीओ ज्ञानपुर को बनाया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि 12 जनवरी तक हर हाल में सभी काम पूर्ण करा लें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र मिश्र, एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी के साथ ही मेला समिति के रामबली सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें