फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूलों में तैनात शिक्षकों ने मांगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 36 राजकीय हाईस्कूलों में तैनात शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को करीब चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे उनके समक्ष कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। मानदेय का भुगतान कराने की मांग को लेकर शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सोमवार को गोपीगंज स्थिति जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बैठक की। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल वारी के प्रधानाध्यापक केके सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग की गई। शिक्षकों ने कहा कि जिले में 36 स्कूल संचालित हैं। यहां तैनात शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से आर्थिक समस्य पैदा हो रही है। बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे हैं और घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। बार-बार विभागीय अधिकारियों से बात करने पर पता चलता है कि बजट ही नहीं है। आरोप लगाया कि राजकीय हाईस्कूलों की उपेक्षा के कारण वहां तैनात शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों की उपेक्षा की जा रही है। बैठक में कैलाशनाथ, किरन यादव, शबाना बीबी, डॉ. सतीश चंद्र मौर्या, राजीव यादव, कृष्ण कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा, राजकुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें