लंबे इंतजार के बाद भदोही- वाराणसी मार्ग से जुड़े रोटहां-अनेगपुर मार्ग की मरम्मत तो हो गई, लेकिन नालियों को ढकने के काम में लापरवाही बरती जा रही है। सीमेंटेड पत्थरो से कुछ स्थानों पर रखकर नालियों को ढक दिया गया जबकि मसाला नहीं लगाया गया।
जिससे भविष्य में उसके टूटने की संभावना बन गई है। कई साल से बदहाल मार्ग की छह माह पहले मरम्मत कराई गई। सड़क के किनारे नालियां ध्वस्त एवं खुली होने से आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल होते। ग्रामीणों के विरोध पर नालियों को ढकने का काम तो शुरू किया गया, लेकिन वह भी आधा अधूरा किया जा रहा है। इलाके के अजय दुबे, ऋषि दुबे, जितेंद्र यादव ने बताया कि कई स्थानों पर नालियां खुली है। जिससे भविष्य में राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। संवाद