जिला पंचायत एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार को जल निकासी और सीवर लाइन से जुड़े 14 कार्यों का ऑनलाइन टेंडर निरस्त कर दिया गया। एक दिन पूर्व व 58 परियोजनाओं की ई-निविदा हुई थी। 14 कार्यों की निविदा निरस्त होने से ठेकेदारों में खलबली मच गई।
जिला पंचायत ने 16 दिसंबर 2021 को 58 कार्यों के लिए निविदा प्रकाशित की। जिसमें सीसी रोड निर्माण, सड़क मरम्मत, सीवर लाइन निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किया गया था। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के ठेकेेदारों ने निविदा भी डालनी शुरू कर दी, लेकिन 24 घंटे के अंदर ही शुक्रवार को 14 कार्यों की निविदा निरस्त कर दी गई। अपर मुख्य अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से 14 कार्यों की निविदा को रद्द किया गया है। अब नए सिरे से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन होगा।