फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

496 गावों में विकास के प्रस्ताव पर लापरवाही का रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 496 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) की फीडिंग अब तक नहीं हो सकी है। जिससे गावों में विकास का खाका तैयार नहीं हो पा रहा है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर समय से अपलोड न करने पर सभी छह एडीओ को नोटिस जारी कर 20 दिसंबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। तीन दिन में फीडिंग पूरा न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में नई सरकार का गठन होने के बाद छोटे कार्य तो शुरू हो गए हैं, लेकिन केंद्रीय और राज्य वित्त से होने वाले बड़े कार्यों का लेखाजोखा ग्राम पंचायत अधिकारी और एडीओ पंचायत प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं। पंचायतीराज विभाग गांवों में विकास कार्य कराने के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) संचालित कर रहा है। योजना के तहत गांवों में विकास कार्यों को चिन्हित करके खुली बैठक में कार्ययोजना बनाई जाती है। इसके बाद ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर स्टीमेट बनाकर वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति के बाद कार्य कराने के लिए ऑनलाइन वर्कआईडी जारी की जाती है। इसके लिए दो अक्तूबर से 31 दिसंबर तक हर हाल में फीडिंग करनी है, लेकिन छह ब्लॉकों के 546 ग्राम पंचायतों में अभोली ब्लॉक की 10 और औराई ब्लॉक की 40 ग्राम पंचायतों ने ही पोर्टल पर फीडिंग कार्य पूर्ण कराया। शेष 496 ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव अब तक अपलोड नहीं हो सका। पिछले दिनों बैठक में भी मुख्य विकास अधिकारी ने सख्त हिदायत दी थी, लेकिन अब तक एडीओ लापरवाह बने हैं। कार्ययोजना फीड कराने की जिम्मेदारी ब्लॉक स्तर पर एडीओ पंचायत को सौंपी गई है। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि सभी छह एडीओ को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। 20 दिसंबर तक जिन ब्लॉकों का शत प्रतिशत फीडिंग नहीं होगा वहां के एडीओ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें