औराई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत ब्लॉक सभागार में महिला सम्मान समारोह और गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें एक साथ चुनाव कराने पर जोर दिया गया। महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें बीच में मध्यवर्ती चुनाव कराती रहीं हैं। अल्पमत में सरकार को गिराकर अपने स्वार्थ में चुनाव कराया जाता। जिसका बोझ सीधे जनता पर पड़ा। जिसके चलते सरकार को एक राष्ट्र, एक चुनाव में आप सभी का समर्थन जरूरी है।जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव होने से जनता का पैसा बचेगा।
औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ने भी वन नेशन, वन इलेक्शन पर प्रकाश डाला। मौके पर रोली सिंह, स्नेहलता श्रीवास्तव, गोवर्धन राय, सुचिता वर्मा, रीना सिंह, आराधना वर्मा, अनिता सरोज, डॉ. प्रीति पाल, डॉ. नम्रता दुबे, डॉ. नीतू शुक्ला, आरती सिंह, लक्ष्मी बिंद आदि रहीं।