ज्ञानपुर। सावन माह के कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि पर शुक्रवार तड़के से ही शिवालय में श्रद्धालुओं की भीड़ होने लगी। देवाधिदेव महादेव का दर्शन पूजन कर लोग कृतार्थ हो गए। जिले के विभिन्न शिवालय पर करीब 50 हजार श्रद्धालु जलाभिषक कर पुण्यफल की कामना की। शिव मंदिर पर कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था रही।
सावन में देवाधिदेव का जलाभिषेक खास है। सावन के सोमवार संग हर दिन श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने शिवालयों में पहुंचते हैं। सावन माह के कृष्ण पक्ष के शिवरात्रि पर भी जिले के प्रमुख शिवालय सिद्ध पीठ बाबा हरिहर नाथ, गोपीगंज बड़े शिव मंदिर, तिलेश्वर महादेव और सेमराध नाथ सहित विभिन्न मंदिरों पर शिवरात्रि निमित्त करीब 50 हजार श्रद्धालुओ ने दर्शन पूजन किया। शिवरात्रि पर बने सर्वाद्ध सिद्ध योग में महादेव को जलाभिषेक करके पुण्यफल की कामना की। सेमराध नाथ मंदिर पर कांवड़ियों का जत्था पहुंचा, जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था रही। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही, श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पूजन अर्चन किया।
कांवडि़यों से केसरिया हुआ हाईवे
औराई। वाराणसी प्रयागराज हाईव पर बोल बम कांवडियों का रेला अपनी सवाब पर है। औराई स्थित बोल बम कांवड़िया सेवा शिविर में सैकड़ों भक्त पहुंच रहे हैं। औराई स्थित बोल बाम कांवड़िया शिविर सुबह से लेकर शाम तक कांवड़िया पहुंचकर नाश्ता आदि कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच भी किया।
सपत्नीक डीएम ने किया बाबा का अभिषेक
गोपीगंज। बाबा बड़े शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाल सिंह ने पत्नी के साथ शिव जी का अभिषेक किया। आचार्य शरद पांडेय ने विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ कराया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों के साथ बाबा की महिमा का बखान किया। हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।