फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सोमवार की शाम लगभग 5 बजे कामायनी ट्रेन से कट कर 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की शिनाख्त उसकी जेब में मिले एक चेक से हुई, जिस पर उसका नाम राजेंद्र प्रसाद लिखा हुआ था। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने उसकी पहचान जगतीपुर (मोढ़) का निवासी राजेंद्र प्रसाद के रूप में की। घर पर सूचना देने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हुई थी। कुछ देर के बाद चलने को हुई तो उसी दौरान वृद्ध ट्रेन के नीचे गिर गया। ट्रेन चले जाने के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर आरपीएफ पहुंच गई। आरपीएफ के जवानों को वृद्ध के जेब में भारतीय स्टेट बैंक का एक चेक मिला, जो भोपाल शाखा से संबंधित था। आरपीएफ के उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि राजेंद्र भोपाल में नौकरी करते थे। वहां से सेवानिवृत्त होकर अब घर पर ही रह रहे थे। सूचना पर परिजन आ गए थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें