फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर वृद्ध की मौत, एक घायल

विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के सामने वृद्ध की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में मुनौवर अली (70) की मौत हो गई, जबकि लल्लू (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक से धक्का लगने के बाद बाइक पर पीछे बैठे वृद्ध गिरकर ट्रक के नीचे आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार निवासी सगे भाई मुनौवर अली और लल्लू सुबह बाइक से हंडिया निवासी एक रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने गए थे। बाइक चला रहे लल्लू ने हेलमेट लगाया था। वहां से लौटते समय गोपीगंज कोतवाली के आगे बढ़ रहे थे कि प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही मुनौवर की मौत हो गई। बाइक चला रहे लल्लू घायल हो गए। मृतक तीन पुत्र, दो पुत्रियों का पिता है। घटना के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया। कोतवाल कृष्णानंद राय ने कहा कि ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें