फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 1.87 लाख किसान पाएंगे सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में अब एक लाख 87 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार की किस्त भेजी जाएगी। 1.70 लाख किसानों को चौथी किस्त और 17 हजार किसानों को पहली किस्त मिलेगी। कर्नाटक में प्रधानमंत्री ने योजना की चौथी किस्त भेजने का आगाज कर दिया है। कहा जा रहा है कि एक माह के अंदर सभी किसानों के खाते में रकम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को पांच-पांच सौ प्रतिमाह किसान सम्मान निधि देने का निर्णय लिया था। शुरुआती दौर में कम समय में किसानों को लाभ देने के लिए पंजीकृत किसानों की फीडिंग कराई गई। जिले में एक लाख 87 हजार पंजीकृत किसानों में बड़ी संख्या में किसान गड़बड़ी के चलते पहली और दूसरी किस्त नहीं पा सके। पहली और दूसरी किस्त तो किसानों के खाते में पहुंच गई, लेकिन तीसरी किस्त से पूर्व लाभार्थियों का सत्यापन शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे किसान सामने आए जिनके नाम और खाता नंबर में भिन्नता सामने आई। कुछ किसानों के खाता संख्या, आधार नंबर या अन्य अभिलेख गलत हो गए। इसके बाद पांच से 30 अक्तूबर तक तीसरी किस्त भेजी गई। इसमें एक लाख 70 हजार किसानों को लाभ मिला, लेकिन 17 हजार किसानों का पैसा खाते में नहीं पहुंच पाया। अब नए साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक से चौथी किस्त भेजने की शुरुआत कर दी। इससे माना जा रहा है कि अब लाभार्थियों के खाते में जल्द ही रकम पहुंच जाएगी। बताते चलें कि 2015 की कृषि गणना में जिले में एक लाख 87 हजार पंजीकृत किसान हैं, लेकिन जिले में एक लाख 99 हजार किसानों का पंजीकरण किसान सम्मान निधि के लिए किया गया है। कृषि विभाग का मानना है कि चार साल के लंबे अंतराल में कई परिवारों में बंटवारा होने से रकबा अलग-अलग होने से किसानों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी खातों को सुधार कर लिया गया है। चौथी किस्त भेजने की शुरुआत कर दी गई है। जिले में एक लाख 87 हजार किसानों के खाते में किस्त भेजी जाएगी, जिसमें 1.70 लाख किसान चौथी जबकि 17 हजार को पहली किस्त मिलेगी। जिन किसानों ने शुरुआत में पंजीकरण कराया है, उन्हें चारो किस्तों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद सिंह, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें