वह बुधवार को ज्ञानपुर गेस्ट हाउस में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रहीं थीं।
इस मौके पर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि महिलाओं को थानों का चक्कर न कटवाया जाए। पीड़ित महिला महिला की शिकायतों के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित एफआईआर दर्ज कराई जानी चाहिए।
कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराने का प्रयास करें। इस दौरान हरिरामपुर, पटखौली, बहुतरा खुर्द, रजपुरा कॉलोनी आदि के निवासियों ने आरोप लगाया कि बीएलओ की मिलीभगत से महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए।
इस पर उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ को महिलाओं के साथ भेदभावपूर्ण रवैया न अपनाने के प्रति सचेत करें। कहा कि जिन बीएलओ की कार्यशैली के प्रति प्रश्नचिह्न उठ रहा है, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। इस मौके पर एसडीएम ज्ञानपुर विपिन कुमार, सीओ ज्ञानपुर एसएस पांडेय, प्रोवेशन अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, महिला थाने की सरिता मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।