फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewelry and kitchenware markets increased

Thu, 05 Nov 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 घरों का रंग-रोगन हो, साफ-सफाई का काम हो या फिर बाजार हर तरफ दीपावली की रंगत चटख हो चली है। धनतेरस के निमित्त सराफा और बरतन के बाजारों में जहां अभी से रौनक बढ़ने लगी है, वहीं वाहनों की एडवांस बुकिंग भी जमकर हो रही है।
विज्ञापन


जिले की दोपहिया वाहनों की एजेंसियों को अब तक दर्जनों वाहनों की एडवांस बुकिंग का ऑर्डर मिल चुका है।  
धनतेरस पर लोगों के खरीदारी के उत्साह को कैैश कराने के लिए दूकानदारों ने भी तैयारी पूरी कर ली है।

दूकानों पर नए-नए बरतन आ गए हैं। कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स के बाजार में भी स्टॉक भरे जा रहे हैं। सराफा के बाजार में धीरे-धीरे दमक बढ़ने लगी है। धनतेरस पर कारोबार को लेकर जहां व्यवसायियों ने तैैयारी कर ली है, वहीं सामान्य घरों में भी धनतेरस की खरीदारी का खाका खींचा जाने लगा है।

इसको देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और गिफ्ट के बाजार में खास तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर वाहन के बाजार सज गए हैं। वाहन एजेंसी मालिकों को भी धनतेरस पर खरीदारी के लिए आर्डर मिल गए हैं।
विज्ञापन


सुरियावां के हीरो बाइक की एजेंसी अमन ऑटो सेल्स के पीएन सिंह के मुताबिक इस बार धनतेरस पर लोगों में बाइक की खरीदारी को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

धनतेरस के लिए इस बार अभी लगभग 50 बाइक की बुकिंग हो गई है। झिरिया पुल स्थित सुजुकी की एजेंसी सीएस ऑटोमोबाइल के संचालक हाफिज सलाहुद्दीन ने कहा कि धनतेरस के लिए 13 बाइकों की बुकिंग पहले से हो गई है। इससे इस बार धनतेरस पर दोपहिया वाहन के बाजार में करोड़ों का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें