फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज से भरी गैर लाइसेंसी दुकानें, सरकारी गोदाम खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की बुआई को लेकर किसानों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। निजी और गैर लाइसेंसी दुकानें जहां खाद-बीज से भर गई हैं वहीं सरकारी गोदाम खाली पड़े हैं। किसान सब्सिडी युक्त खाद-बीज के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के तीन तहसील, छह ब्लॉकों के अधीन 561 गांव में 46 हजार हेक्टेयर तक कृषि विभाग ने गेहूं बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 40 से अधिक सहकारी समितियों संग कृषि केंद्रों पर खाद-बीज, कीटनाशक, रसायनों की उपलब्धता नहीं है। निजी क्षेत्र की लगभग आठ सौ से अधिक लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी दुकानें मनमानी दाम पर किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक बेचने में जुट गई हैं। खाद-बीज सही है कि नहीं इसकी भी जांच नहीं हो रही है।
राजमार्ग से लेकर वहिदानगर-सुरियावां मार्ग, सीतामढ़ी-धनतुलसी मार्ग, कलिंजरा-कोइरौना मार्ग, औराई-भदोही मार्ग, औराई-मिर्जापुर मार्ग, गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग, ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग, भदोही-ज्ञानपुर मार्ग, नईबाजार-सर्रोई मार्ग, चौरी-महाराजगंज मार्ग, दानूपुर-कठौता मार्ग, पड़ाव-तिलंगा मार्ग से जुड़े छोटे-बड़े बाजारों में रंग-बिरंगी बोरियों में भरे गेहूं के बीज और खाद उतरते देखने को मिल सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी एके प्रजापति ने बताया कि जिले में लगभग दो सौ दुकानों को लाइसेंस देकर खाद बिक्री की मान्यता दी गई है। बीज की बिक्री भी बिना लाइसेंस के नहीं किया जा सकता। शिकायत मिली है कि कुछ खाद लाइसेंस धारक बीज बेंचने का का काम रहे हैं जो अनुचित है अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें