फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 0.8 डिग्री गिरा रात का पारा, 14 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं, बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
सुबह के समय हल्की धूप निकलने पर सरसों की फसल में खाद छिड़कता किसान। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दिसंबर में हवाओं का रुख बदल गया है। मंगलवार को पछुआ हवा 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। इसके कारण रात के तापमान में 0.7 डिग्री की कमी आई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रहा। पारा लुढ़कने से गलन के साथ कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री और गिरने की उम्मीद है। दिसंबर में लगातार हवा की गति रफ्तार पकड़ रही है। सोमवार को 12 किमी और मंगलवार को 14 किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चली। इससे ठंड में वृद्धि हुई है। दिनभर धूप खिली रही। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप चटख नहीं रही। हवा चलने के कारण सिहरन का अहसास दिनभर होता रहा।
विज्ञापन

शाम को अचानक गलन में वृद्धि हुई। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के पास बैठ रहे हैं लेकिन इससे राहत मिलता नहीं दिख रहा है। मौसम में बदलाव का असर लोगों के सेहत पर पड़ा है। इससे लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। लापरवाही बरनते पर लोग बीमार पड़ते हैं। जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि रात को सोते समय गुनगुना पानी पीएं, बिना काम के घर से बाहर न निकलें। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि दिन का तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
वहीं रात का तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। मंगलवार को तापमान 0.8 डिग्री गिरा है। बताया कि पांच दिसंबर तक रात का पारा 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इससे ठंड में और इजाफा होगा। पछुआ हवा चलने से तापमान में कमी आने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें