फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में नेपाली प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर दी जान, एक कालीन कंपनी में हुई घटना 

Wed, 17 Mar 2021 06:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
fansi - फोटो : social media
विज्ञापन

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव स्थित एक कालीन कंपनी के अहाते में मंगलवार रात नेपाली प्रेमी युगल ने पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी शिनाख्त विक्रम लामा (25) निवासी बकैया मकवानपुर नेपाल और उर्मिला घालान (24) निजगढ़ वारा नेपाल के रूप में हुई है। बुधवार सुबह पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


विक्रम लामा के भाई अविनाश ने बताया कि वह पांच भाई और तीन बहन हैं। विक्रम नेपाल से यहां आकर कालीन कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले वह गांव आया था। वहां से विवाहिता उर्मिला घालान को साथ लेकर भदोही वापस आया। इस बात की जानकारी होते ही विवाहिता का पति ईमान सिंह घालान भदोही पहुंचा और समझाबुझाकर उर्मिला को अपने साथ लेकर नेपाल चला गया।

अविनाश ने बताया कि  कुछ ही दिन बीतने पर विवाहिता पुन: आकर उसके भाई के साथ रहने लगी। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की शाम सभी खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चले गए। सुबह जब परिवार और आसपास के लोग बगीचे की ओर जा रहे थे, देखा कि दोनों के शव चीकू के पेड़ से नायलान की रस्सी से लटक रहे थे।  
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।  इस संबंध में थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने पर हकीकत सामने आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें