फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। शासन के मंशानुसार सौंपे कार्य कराए जाएं। निर्माण और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार से कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। कहा कि कई विभागों की प्रगति ठीक नहीं चल रही है। पूर्व में निर्देश देने के बाद भी कार्यप्रणाली सुधर नहीं रही। अधीनस्थों पर काम छोड़ने वाले अफसरों को चिह्नित किया जा रहा है। डीएम ने जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधूरे कार्यों को जल्द पूर्ण कराएं। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, सड़कों को गढ्ढ़ा मुक्त, पारिवारिक लाभ योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि की विभागवार समीक्षा की। इसके पूर्व डीएम जिला उद्योग केंद्र का निरीक्षण किया। जहां सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन सुबह उपस्थित पंजिका को चेक किया जाए। जो भी अनुपस्थित मिले उसका वेतन अदेय किया जाए। इस मौके पर कृषि उप निदेशक अरविंद कुमार सिंह, जिला अर्थ संख्या अधिकारी संतोष कुमार, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें