फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विधायक के बेटे के खिलाफ एनबीडब्ल्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र के जेल जाने के बाद भी कुनबे की मुश्किलें कम नही हो रही है। उनके बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ बृहस्पतिवार को कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया। इसके पूर्व पत्नी मीरजापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली मिश्रा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है। पुलिस ने वारंट लेकर तलाश तेज कर दी है। रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में फंसे विधायक परिवार पर कानून का चहुंतरफा दबाव बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

गत दिनों मध्य प्रदेश से विधायक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और बेटे विष्णु मिश्रा गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने भदोही के अलावा प्रयागराज में भी उनकी तलाश में टोह ली थी। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। विधायक विजय मिश्र को पहले ही न्यायिक हिरासत में चित्रकूट जेल में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि विधायक के बेटे के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें