फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरौली में पंचायत भवन की रखी आधारशिला

विज्ञापन
औराई सरौली गांव में पंचायत भवन निर्माण का शिलान्यास करते डीपीआरओ। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
घोसिया/अभोली। औराई ब्लॉक के सरौली गांव में बृहस्पतिवार को 10 लाख रुपये से बनने वाले पंचायत भवन का भूमिपूजन डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने किया। अभोली गांव में पशु सेवा केंद्र निर्माण में बाधक बनी जमीन का सीमांकन कर अधिकारियों ने बाधा को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बीडीओ औराई श्यामजी ने कहा कि 10 लाख में एक हाल, दो कमरे, दो शौचालय बनाने के लिए शासन से धन अवमुक्त किया। इसका निर्माण पूरा हो जाने पर ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2020-21 में ब्लॉक क्षेत्र में कुल 10 आंगनबाड़ी केंद्रों के सापेक्ष नौ का कार्य प्रगति पर होने से उनके भी मानक की जांच कराई जा रही है। अभोली में पशु सेवा केंद्र के लिए जमीन का सीमांकन करने पहुंचे पशुधन प्रसार अधिकारी आलोक राठौर ने बताया कि केंद्र का निर्माण होने पर पशु पालकों को सुविधा मिलेगी। इस मौके पर प्रधान शिशिर कुमार सिंह, कानूनगो उमाकांत त्रिपाठी, लेखपाल प्रियानंद श्रीवास्तव, एसआई अखिलेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें