फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की भागीदारी से राष्ट्र को मिलेगी मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुश्री महाविद्यालय अभिया-कैड़ा में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तरफ से आयोजित शिविर में शामिल लोगों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मतदान में युवाओं की भागीदारी से राष्ट्र को मजबूती मिलेगी। जाति-धर्म से हटकर और योग्य प्रत्याशी को महत्व देने से संविधान सुरक्षित होगा। मतदान जैसे महादान को राष्ट्रीय पर्व मानने से स्वयं की सहभागिता सार्थक होगी, साथ ही मतदान को महत्व न देने वालों की सोच बदलेगी।
विज्ञापन

बीना सिंह ने अपने विचार साझा कर मौके पर मौजूद लोगों को सात मार्च को शत प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाई। धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ. ऊर्जस्विता सिंह ने बताया अभी तक औसतन 60 फीसदी ही मतदाता मताधिकार का प्रयोग करते रहे हैं। जागरूकता से मतदान का लक्ष्य सामने आ सकता है। इस मौके पर रविचंद यादव, शेरबहादुर, श्रीदत्त प्रकाश, सपना पाल, अतुल पांडेय, दिलीप, अमित सिंह, आशीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें