फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ शक्ति ही संस्कार और परंपराओं को कर सकती है संरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित गुलाब धर मिश्र इंटर कालेज में 25 दिसंबर को मातृ शक्ति कुंभ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बृहस्पतिवार को गोपीगंज के ब्लॉक सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए काशी प्रांत की मातृ शक्ति संयोजक डॉ. नीता सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति ही संस्कार और परंपरा को संरक्षित कर सकती है। मातृ शक्ति को जागृत करने के लिए महाकुंभ आयोजित किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव और सांसद सीमा द्विवेदी शामिल होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुटुंब प्रबोधन विंध्याचल विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन मातृ शक्ति कुंभ संस्कार और परंपराओं के संरक्षण के लिए किया है। विभाग संयोजक आशा सिंह ने कहा कि प्राचीन सभ्यता और संस्कृति तेजी से बदल रही है। परिवार में बिखराव के साथ पहले जैसे संस्कार नहीं रह गए हैं। पुरानी परंपरा और संस्कार को कायम रखने के लिए मातृ शक्ति महाकुंभ का आयोजन काफी लाभदायक होगा। महिला यदि चाहे तो परिवार में बिखराव नहीं होगा और पुरानी परंपरा कायम रह सकती हैं। उन्हें जागृत कर इसके लिए प्रेरित किया जाना आवश्यक ही नहीं, समय की मांग भी है। विभाग संयोजक हरिराम तिवारी ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है, जिसके कारण परिवार में बिखराव के साथ पुरानी सभ्यता और संस्कृति बदल रही है। पाश्चात्य संस्कृति हावी न हो, इसके लिए मातृ को जागृत करना आवश्यक हो गया है। ऐसे में यह आयोजन काफी कारगर होगा। इस मौके पर जिला संयोजक लवली पांडे, अशोक सिंह, संजय, सीएम चौबे, मुकेश मंगलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें