फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Wed, 27 May 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें केंद्र सरकार और सांसद के एक साल में किए गए कार्यों को गिनाया गया। सांसद ने कहा कि एक वर्ष में लोस क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि  जनता ने उन्हें जिले की आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए चुना है। मैं उस धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए एक सेवक की तरह काम करूंगा। उन्होंने कहा कि एक साल में सांसद निधि में ढाई करोड़ रुपये
विज्ञापन

आया। जिसे मैंने जनता की सहमति से अलग-अलग कार्यों में लगाया। कहा कि युवाओं को सबल बनाने के लिए व्यायामशाला की स्थापना, तहसीलों में पांच-पांच बीज ग्राम की स्थापना, सघन डेयरी योजना, मजरों में विद्युतीकरण के लिए केंद्र से 127 करोड़ स्वीकृत हो चुका है। सेज की जमीन पर विश्वस्तरीय फारेंसिक विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव सहित कार्य शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के बल पर किसी को प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा। धन के अभाव में कोई भी विकास कार्य नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत से विश्व पटल पर भारत की अलग छवि बनी है। पूर्व लोकसभा प्रभारी शैलेंद्र दूबे टुन्ना ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह हताश हो चुकी है। कांग्रेसी नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।  इसी तरह जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, कन्हैयालाल मिश्रा, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, चंद्रूलाल चंद्राकर ने भी सभा का संबोधित किया। इस मौके पर बाबूराम बिंद, हीरालाल पासवान, सरयूनाथ शुक्ल, छत्रपति सिंह, सपना दूबे, नागेंद्र सिंह, डा. राकेश दूबे, श्री निवास चतुर्वेदी, हौसिला प्रसाद पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें